ज्ञान प्रकाश/भारत चौहान नई दिल्ली, बृहस्पतिवार देर सायं तक राजधानी में कोरोना पीड़ितों की संख्या 781 के करीब हो गई थी यह संख्या बुधवार को 669 थी इसी दिन कुल 93 नए केस आए थे। जबकि बीते चौबीस घंटे के दौरान कुल 81 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सायं 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के आधार पर ये आंकडे जारी किए गए हैं। दिल्ली सरकार चौबीस घंटे के आंकड़े देर रात जारी करती है। कोरोना से दिल्ली में अबतक 9 की मौत हुई है। 21 ठीक होकर घर जा चुके हैं। बीते चार दिनों यानी 5 अप्रैल से आज तक संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है।
दिल्ली नये केस, केसकुल ठीकअबतक मौत
बृहस्पतिवार 81 781 21 9 (सायं 7.30 बजे तक)
बुधवार (8 अप्रैल) 91 669 20 9
मंगलवार (7 अप्रैल) 51 576 20 9
सोमवार (6 अप्रैल) 22 525 19 7
रविवार (5 अप्रैल) 58 503 18 7
81 नए मरीज आए कोरोना के
कोरोना वायरस ने बृहस्पतिवार 81 नए मामलों की पुष्टि हुई है। दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 781 तक पहुंच गई है। दिल्ली सरकार के अनुसार, अब दिल्ली में आए कुल पॉजिटिव मरीज 781 में से 450 संक्रमित मरकज से है, जबकि 243 मरीजों में संक्रमण की वजह विदेश दौरा और अन्य उनके संपर्क में आए लोग हैं। 29 ऐसे मरीज हैं, जिनमें वायरस की वजह की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार कोरात 7 बजे तक 604 मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इस दौरान एक मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। अब ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 21 हो गई है।