ज्ञान प्रकाश ,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका ने पांच घंटे के अपने रोड शो के जरिये यूपी की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की। एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक रोड शो के जरिये कांग्रेस की नयी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेसियों में जोश ही नहीं भरा बल्कि सड़कों पर उमड़े जनमानस से हाथ हिलाकर उनके दिलों को छूने व उनसे जुड़ने का प्रयास किया। जोश इतना अधिक था कि प्रियंका के काफिले को 17 किमी की दूरी पांच घंटे में तय करनी पड़ी। जगह-जगह ‘‘बदलाव की आंधी, राहुल संग प्रियंका गांधी’ के नारे गूंजते रहे। लखनऊ में आज राजनीति का क्षेत्र हो या फिर प्रशासनिक हल्का या आमजन सबकी जुबां पर प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की र्चचा रही। प्रियंका की इस राजनीतिक नयी पारी की शुरुआत कराने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के दूसरे महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी साथ लाये थे। कांग्रेस मुख्यालय में ‘‘रथ’ के पहुंचने से पहले राहुल व प्रियंका ने अपने पिता स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यूपी की चुनावी जंग को फतह करने का आशीर्वाद लिया।यूं तो प्रियंका गांधी वाड्रा परदे के पीछे से भाई राहुल गांधी की सलाहकार की भूमिका निभा रही थीं लेकिन अब वह यूपी में हाशिये पर पड़ी कांग्रेस को नया जीवन देने के लिए सोमवार को दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंची और करीब 17 किलोमीटर की दूरी को रोड शो के जरिये पांच घंटे से ज्यादा समय में तय किया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। वह मंगलवार से अपना औपचारिक कार्य शुरू करेंगी मगर उसके पहले उन्होंने राजधानी लखनऊ के राजनीति हलके में धमाकेदार इंट्री कर भविष्य का आगाज कर दिया। यूपी में भी सरकार बनाने का लक्ष्य :कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य आम चुनाव के बाद उप्र में पार्टी की सरकार बनाने का है।
Latest article
एनर्जेन ने उठाईं आईबीसी दिशानिर्देशों के तहत अनुपालन संबंधी चिंताएं
नई दिल्ली, बिजली क्षेत्र के दिग्गज, कोस्टल एनर्जेन, इन दिनों नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में सुर्खियां बटोर रहा है। 2006 में स्थापित यह...
जनसंपर्क अभियान में बोले डॉ. उदित राज- कांग्रेस का मैनिफेस्टो(5 न्याय और 25 गारंटी)
नई दिल्ली, डॉ. उदित राज , राष्ट्रीय अध्यक्ष, केकेसी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी, ने बुधवार को रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में लोगों...
आर्य समाज वसंत विहार ने धूमधाम से मनाया 150वां आर्य समाज स्थापना दिवस
भारत चौहान नई दिल्ली, आर्य समाज वसंत विहार ने शनिवार को आर्य समाज मंदिर वसंत विहार में 150वां आर्य समाज स्थापना दिवस धूमधाम से...