#feedtheneedy कार्यक्रम के अंतर्गत बीजेपी ने कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 38 लाख 05 हजार 781 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया

0
588

भारत चौहान नई दिल्ली, कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विषम परिस्थिति में सभी लोग लॉकडाउन के चलते अपने-अपने घरों में हैं, ऐसे में कई बेसहारा और गरीब तबके के लोगों को खाने-पीने में परेशानी ना हो इसके लिए दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता #feedtheneedy मुहिम के अंतर्गत लगातार लोगों को खाना खिला रही है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता इस नेक काम में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने आज दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की ओर से चलाए जा रहे भोजन केंद्रों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों के सफाई-कर्मचारियों का सम्मान किया व सभी कर्मचारियों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।

#feedtheneedy कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि संकट के समय में यह हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है कि हम जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करें। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता 24 मार्च से ही जरूरतमंद व गरीब लोगों को खाना खिला कर जनसेवा का कार्य कर रहे हैं। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इस संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनसहयोग से गरीबों में राशन सामग्री बांट रहे हैं जिससे लोगों को भूखे पेट नहीं रहना पड़े। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, लेकिन वह जरूरतमंद है तो ऐसे लोगों को चिन्हित कराकर उन्हें राशन दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिदिन 3000 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच फूड पैकेट्स और राशन किट का वितरण कर रहे हैं जिससे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम मिलकर कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त करके रहेंगे।

#feedtheneedy कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर अब तक दिल्ली में 38 लाख 05 हजार 781 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है। दिल्ली में 19 अप्रैल को 1 लाख 98 हजार 346 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 742 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 2 लाख 18 हजार 088 लाभान्वित हुए। #feedtheneedy योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 67 हजार 546 लोग, केशवपुरम के 5 लाख 92 हजार 416, नजफगढ़ के 2 लाख 32 हजार 240, उत्तर पश्चिमी के 3 लाख 12 हजार 077, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 88 हजार 489, दक्षिणी दिल्ली के 2 लाख 35 हजार 065, महरौली के 3 लाख 40 हजार 618, मयूर विहार के 1 लाख 51 हजार 023, शाहदरा के 59 हजार 824, नवीन शाहदरा के 1 लाख 96 हजार 754, उत्तर पूर्वी के 4 लाख 50 हजार 140, नई दिल्ली के 2 लाख 38 हजार 221, करोल बाग के 3 लाख 28 हजार 570, चांदनी चौक के 3 लाख 12 हजार 798 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here