विजय माल्या भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित

0
571

ज्ञान प्रकाश, शराब कारोबारी विजय माल्या को धन शोधन निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने शनिवार को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।
विजय माल्या भारत के कई बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेकर भारत से लंदन चला गया।
विजय माल्या को आर्थिक भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद अब सरकार को उसकी संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार मिल सकेगा। विजय माल्या की संपत्ति जब्त करने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में पांच फरवरी को सुनवाई होगी।
अदालत ने विजय माल्या की अपील करने के लिए कुछ समय दिए जाने की मांग को भी खारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here