डेंगू के दो, चिकुनगुनिया के चार मामले.दिल्ली मे मच्छरों से होने वाली खतरनाक बीमारिया बढ़ने लगी

0
700

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप अब गति पकड़ने लगा है। बीते एक सप्ताह के दौरान जहां डेंगू के दो मामले पाए गए हैं जबकि चिकुनगुनिया के चार जबकि मलेरिया के एक मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार इस वर्ष अब तक मलेरिया के 6 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। डेंगू के 12 मामले रिपोर्ट् हो चुके हैं। इसी तरह से चिकुनगुनिया के चार मामले पाए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्ष डेंगू, चिकगुनिया समेत अन्य प्रकार के मच्छरों की ब्रीडिंग की संभावनाओं को प्रबल करते हैं। यह वर्ष रिसाइक्लिंग वर्ष के रूप में देखा जा रहा है। इसके पहले मच्छर जनित बीमारियों ने वर्ष 2016 में कहर बरपाया था। इस लिहाज से स्वास्थ्य एजेंसियों को एलर्ट मोर्ड में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here