नये भारत का संकल्प लेने के लिए पटना में आज राजग की संकल्प रैली

0
664

ज्ञान प्रकाश पटना, राजग की रविवार को यहां होने वाली रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और इसमें मोदी के नेतृत्व में नया और सुरक्षित भारत बनाने का संकल्प लिया जाएगा। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने शनिवार को यह बात कही। गांधी मैदान में होने वाली सत्तारूढ गठबंधन की संकल्प रैली को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री तथा लोजपा नेता रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे। राजग के तीनों प्रमुख नेता राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे जहां लोकसभा की 40 सीटें हैं। भाजपा के बिहार प्रभारी यादव ने दावा किया कि शनिवार की रैली गांधी मैदान में लोगों की मौजूदगी के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। राज्यसभा सदस्य यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक नये, मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए कल राजग की रैली आयोजित की जा रही है। हमें भारतीय वायुसेना केंिवग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है जो कल भारत लौटे। हम इसके लिए सरकार और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ सतत आगे बढ रही है। जनता के बीच यह भावना तेजी से बढ रही है कि मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में एक मौका और दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here