थैलेसीमिया की रोकथाम की जा सकती है, हमें जागरूकता फैलाने की जरूरत: जैकी श्रॉफ

0
695
Bollywood actor Jackie Shroff speaks during a promotional event in Bangalore, India, Thursday, Aug. 12, 2010. (AP Photo/Aijaz Rahi)

भारत चौहान बॉलीवुड अभिनेता जै की श्रॉफ ने कहा है कि रक्त विकार की रोकथाम की जा सकती है लेकिन इसे लेकर जागरूकता की कमी है। श्रॉफ थैलेसीमिया इंडिया के ब्रांड अंबैसेडर हैं। अभिनेता ने कहा कि जब उनकी पत्नी आयशा गर्भवती थी और उनकी बेटी कृष्णा को जन्म देने वाली थीं तो उनकी सास ने उन्हें थैलेसीमिया का इंजेक्शन लगवाने का आग्रह किया। उन्हें बाद में पता चला कि वह थैलेसीमिया से पीड़ित हो सकती थीं। श्रॉफ ने एक साक्षात्कार में कहा , ‘‘ इसकी ( थैलेसीमिया की ) रोकथाम की जा सकती है और लोग इससे बच सकते हैं। मुझे नहीं पता कि हम क्यों इसे उचित तरीके से प्रचारित नहीं कर रहे हैं। जागरूकता फैलाई जा सकती है लेकिन हमें यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के समर्थन की जरूरत है कि जांच करने के लिए मशीने हैं। कार्यशालाएं भी होनी चाहिए।’’ 61 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता फैलाने में सिनेमा का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय का समर्थन अहम है। थैलेसीमिया एक वंशानुगत रक्त विकार है , जिसमें मानव शरीर में हे मोग्लोबिन का असामान्य उत्पादन होता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here