नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में तीन की मौत : मिलिशिया

0
701

भारत चौहान
कानो, पूर्वोत्तर नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में साइकिल सवार एक आत्मघाती हमलावर के खुद को उडा लिया, इस घटना में तीन की मौत हो गई। सिविलियन मिलिशिया ने यह जानकारी दी।
बोको हरम के खिलाफ सुरक्षा बलों का सहयोग करने वाले सिविलियन मिलिशिया के एक सदस्य मूसा अरी ने बताया कि हमले में 18 लोग घायल भी हुए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘ हमलावर ने रात आठ बजकर20 मिनर्ट स्थानीय समयानुसारी पर रहवासियों के एक समूह पर हमला किया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।’’
मिलिशिया के एक अन्य नेता इब्राहिम लीमान ने बताया,‘‘ इसमें कोई शक नहीं है कि यह बोको हरम के आतंकवादियों का काम है।’’
संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों का विशाल शिविर मैदुगुरी के मुना इलाके में है जहां बार- बार आत्मघाती हमले होते रहते हैं। इन हमलों के लिए बोको हरम को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here