पश्चिम नेपाल में बस-जीप की टक्कर में छह बरातियों की मौत

0
736

ज्ञान प्रकाश काठमांडू, पश्चिमी नेपाल में बरातियों को ले जा रही एक जीप के बस से टकरा जाने के कारण दूल्हा के माता-पिता सहित छह लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में जीप के चालक और अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुये। यह हादसा डांग जिले के लमही इलाके में हुआ। पुलिस ने बताया कि जीप गीतानगर से शमशेरगंज की ओर जा रही थी और उसी समय यह यात्री बस से टकरा गई। बस लमही से काठमांडू की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे में जीप में यात्रा कर रहे छह लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ित बराती थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दूल्हा के माता-पिता और उनके पांच वर्षीय पोता भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूल्हा और दुल्हन बाल-बाल बच गये। वे दूसरे वाहन में यात्रा कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here