भारत चौहान ,जमशेदपुर 05 जनवरी। प्रधानमंी नरेंद्र मोदी ने झारखंड के टाटानगर से बादाम पहाड़ के बीच डेमू सवारी ट्रेन का वीडियो लिंक के जरिये शुभारंभ किया।
श्री मोदी ने ओडिशा के बारीपदा से वीडियो लिंक के जरिए ट्रेन संख्या 78029/ 78030 टाटानगर-बादामपहाड़ डेमू सवारी गाड़ी का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। वहीं झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुमरू ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से हल्दीपोखर तक की या इस ट्रेन से की।
श्रीमती मुमरू ने कहा कि जमशेदपुर-बादाम पहाड़ डेमू 107 साल के बाद दूसरी ट्रेन है, जिसका परिचालन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 107 साल के लंबे इंतजार के बाद और स्वाधीनता के 70 से अधिक वर्षों के बाद आज टाटानगर-बादाम पहाड़ तक दूसरी ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। इसके लिए केंद्रीय रेल मांलय के साथ ही यहां के अधिकारी भी बधाई के पा हैं।