प्रवीण तोगडिया ने मोदी पर तंज कसा

0
665

ज्ञान प्रकाश देहरादून, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने रविवार को देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए प्रधानमंी नरेंद्र मोदी पर तंज कसे।
श्री तोगडिया ने कहा कि श्री मोदी के दिल में ¨हदुत्व नहीं है। अगर होता तो वह राम मंदिर बनाने के लिये उच्चतम न्यायालय की बात नहीं करते, जबकि वह मुस्लिम महिलाओं के तीन तलाक के लिये संसद में विधेयक लाते हैं और एससी-एसटी एक्ट के लिये विधेयक लाते हैं।
श्री तोगड़िया ने कहा कि श्री मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जम्मू से धारा 370 हटाने, कश्मीरी पंडितों के वापसी जैसे समृद्वि की विचारधारा को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि श्री अशोक सिंघल, फिर मैंने राम मंदिर का निर्माण कर 100 करोड़ ¨हदुस्तानियों के घर राम राज्य की समृद्धि लाने का सपना देखा था। पर आज स्थिति क्या है। श्री मोदी इन्दौर में मस्जिद में जाकर नमाज अता कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि हम आज भी मंदिर नहीं बना पाए तो वह दिन दूर नहीं जब हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा। यह सिर्फ राम मंदिर नहीं, बल्कि 100 करोड़ ¨हदुओं के घरों की सुरक्षा का प्रश्न है। वह बोले- ¨हदुओं को बचाना है तो जिहादी विचारधारा को पराजित करना होगा।
ओजस्वी हिन्दू नेता ने कहा कि निम्न वर्ग आज बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिल सकता। अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दबा है। करीब तीन लाख किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर छह-सात महीने में राम मंदिर निर्माण, सस्ती शिक्षा, किसानों की कर्ज माफी, पेट्रोलियम पदाथरें की कीमतों पर लगाम नहीं लगायी गयी तो हिन्दू जनता नया नायक चुन लेगी।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या तक राम मंदिर निर्माण के लिये निकलने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी का आवान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here