वासंतिक नवरात्र उत्सव में मां भगवती के छठे कात्यानी स्वरूप का पूजन

0
1004

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली , शक्तिपीठ झंडेवाला देवी मंदिर मे बृहस्पतिवार को वासंतिक नवरात्र के छठे दिन मां के कात्यानी देवी स्वरूप का श्रृंगार व पूजा अर्चना की गई। इनका वाहन सिंह है। वि प्रसिद्ध महिर्ष कात्यान के भगवती जगदंबा की उपासना करते हुए बहुत वर्षो तक कठोर तपस्या की। उनकी इच्छा थी की मां भगवती उनके घर पुत्री के रूप के जन्म ले। उनकी प्रार्थना स्वीकार हुई और मां कात्यानी स्वरूप मे उनके घर उत्पन्न हुई। शुक्रवार को मां कालरात्रि देवी की पूजा की जाएगी।
आज मंदिर मे सारा दिन दशर्नार्थियों का तांता लगा रहा द्य कई भक्त मां भगवती के दशर्नार्थ आकार मंदिर मे मां झंडेवाली के दर्शन कर सत्संग भवन मे पूजा पाठ करते रहे। इसलिए अंतिम दो नवरात्रो पर मंदिर मे अत्यधिक भीड़ रहती है। मौसम को ध्यान मे रखते हुए पेयजल की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई। लाइनों में खड़े भक्तों को अंतिम छोर तक पेयजल की आपूर्ति की वयवस्था की गई है। पंक्तियो मे खड़े भक्तों के लिए मधुर भक्ति गीत संगीत की स्वर लहरियां गूंजती है जिससे भक्तें का उत्साह बना रहता है। प्रत्येक दिन की भांति आज भी ब्रह्म मुहूर्त में बद्री भगत वेद विधालय के विद्यार्थियों ने सस्वर दुर्गासप्तशती का पाठ किया एवं सांय काल में वेद मंत्रो का पाठ का वातावरण को अति पवित्र बना दिया। कालका जी मंदिर में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने पूजन कराया। श्री संतोषी माता मंदिर, हरी नगर में मां भगवती के दर्शनार्थ भक्तों को तांता लगा रहा। भंडारा वितरित किया जा रहा है। राजधानी के अधिकांश मंदिरों में उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here