पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया किताबों के लिये पर्यावरण अनुकूल कागजों का करेगी इस्तेमाल

0
1231

भारत चौहान
नयी दिल्ली, पेंग्विन रेंडम हाउस इंडिया अपनी किताबों की छपाई प्रमाणित पर्यावरण अनुकूल कागजों पर करेगी। प्रकाशन गृह ने यह घोषणा की।
इसमें कहा गया कि किताबों को फॉरेस्ट स्टीवार्डशिप काउंसिर्ल एफएससी के मानकों के अनुरूप प्रमाणित पर्यावरणोन्मुखी कागजों पर छापने की पहल अपने उत्पादों और संचालन में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की जवाबदेही को लेकर की गयी है।
एफएससी एक संगठन है जो दुनियाभर में स्थायी वनिकी की रवायत को वन उत्पादों के मानकीकरण के रूप में बढावा देने के लिये काम करता है। यह लकडी और कागज जैसे उत्पादों के प्रमाणीकरण का भी काम करता है कि इन मानकों का पालन किया गया या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here