मोदी ने बापू के जन्मदिन पर ने किया ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा

0
513

भारत चौहान अहमदाबाद , प्रधानमंी नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर यहां उनके ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
श्री मोदी ने स्वतांता संग्राम के दौरान वर्ष 1917 से 1930 (दांडी या तक) तक बापू का निवास स्थान तथा आजादी की लड़ाई से जुड़ी कई रणनीतियों का उद्गम स्थल रहे इस आश्रम में उनकी प्रतिमा पर सूत की माला से माल्यार्पण किया।
उन्होंने आश्रम स्थित गांधीजी के मूल निवास हृदय कुंज का भी दौरा किया। उन्होंने आश्रम में बने गांधी जी के आधुनिक संग्रहालय का भी दौरा किया। उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंी विजय रूपाणी भी उपस्थित थे।
आज शाम ही गुजरात के संक्षिप्त दौरे पर आये श्री मोदी का पहले यहां हवाई अड्डे पर सम्मान किया गया तथा बाद में वह सीधे साबरमती आश्रम आये और वहां लगभग 20 से 25 मिनट का समय बिताने के बाद साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे जहां वह सरपंचों के महासम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद यहां नवराि के एक कार्यक्रम में शिरकत कर वापस नयी दिल्ली लौट जायेंगे। वह सरपंचों के महासम्मेलन में भारत को विधिवत खुले में शौच से मुक्त भी घोषित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here