स्वास्थ्य और महिला व बाल कल्याण मंत्रालय ने की तैयारी -महिला, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को सुधारने के लिए मिलकर काम करने के क्षेत्रों की पहचान की

0
1269

ज्ञानप्रकाश नई दिल्ली , महिला तथा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को सुधारने के लिए मिलकर काम करने के लिए अब स्वास्थ्य और महिला व बाल कल्याण मंत्रालय ने साझा तैयारी की है। मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्ष वर्धन और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने निर्माण भवन में एक बैठक में स्वास्थ्य और पोषण के वैिक लक्ष्य हासिल करने के लिए महिला तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को सुधारने के लिए मिलकर काम करने के क्षेत्रों की पहचान की है।
डा. हषर्वर्धन ने बैठक की शुरूआत में कहा हम सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी नीतियां और कार्यक्रम इस तरह तैयार किए गए हैं कि प्रत्येक मां, प्रत्येक शिशु और प्रत्येक किशोर स्वस्थ रहे और फले-फूले। उन्होंने कहा कि अल्पपोषण और अन्य सामाजिक परिस्थितियां मातृ-शिशु के जीवित रहने तथा विकास से संबंधित हैं। क्योंकि ये मुद्दें महिला बाल विकास से भी संबंधित है, इसलिए दोनों मंत्रालयों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्र हैं।
बैठक की अहम् तथ्य:
दोनों मंत्रालय इस बात पर सहमत हैं कि उन्हें साझा और मानक सूचना, शिक्षा और संपर्क सामग्री और प्रांतीय भाषाओं समेत संयुक्त अभियान उन विभिन्न स्कीमों पर विकसित करने की आवश्यकता है जिनके समान लक्ष्य हैं। इसका उद्देश्य लाभार्थियों को स्कीम के विवरण की जानकारी देते हुए सहायता देनी है और यह भी बताना है कि इन सेवाओं को कहां और कैसे प्राप्त किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मिंयों और महिला बाल विकास मंत्रालय की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साझा प्रयास से सेवाएं और सूचना प्रदान करने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इन स्वास्थ्य कर्मिंयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समुदायों के बीच मिलकर काम करने वाला श्रेष्ठ राजदूत माना जाता है। किशोर स्वास्थ्य एक अन्य क्षेत्र है जिसके तहत महिलाओं की स्वच्छता, एल्कोहल और अन्य मादक पदाथरे के सेवन, लिंग आधारित हिंसा, मानिसक स्वास्थ्य और विवाह की आयु में कमी लाने, अल्प पोषण तथा एनिमिया को रोकने और उन्हें नियंतण्रमें लाने के लिए मिलकर गतिविधियां चलाने का लाभार्थियों को अत्यधिक फायदा होता है।
10 पीठ स्थापित होंगे:
केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री ईरानी ने प्रस्ताव किया कि उनका मंत्रालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग को विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित यानी स्टैम में महिलाओं की उपलब्धि को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय संस्थानों में 10 पीठ स्थापित करेगा। महिलाओं को नवाचार और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहायता देने के लिए इसी प्रकार के महिला बाल विकास मंत्रालय के सहयोग के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here