बम बम भोले के जयघोष से शिवमय हुए शिवालय

0
802

ज्ञान प्रकाश
नई दिल्ली राजधानी के शक्तिपीठ, सिद्धपीठ, मंदिरों में स्थित शिवालयों में विधि पूर्वक भोले शंकर भगवान के शिवलिंग पर जला एवं दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालु प्रात:काल से ही हाथों में पूजन की थाली लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। पूजन की थाली में बाले बाबा के पसंदीदा बेलपत्र, धतुरा, अक्षत, कालातिल दूध, लोटे में गंगाजल था वे रह रह बमबम भोले के जयकारा लगा रहे थे। मंदिर स्थल मानों समस्त मंदिर स्थल शिवमय सा प्रतीत हो रहा था। कुछ श्रद्धालु बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे।
कालका जी मंदिर में महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने जलाभिषेक के साथ ही दुग्धाभिषेक कराया। श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर, श्री हमुमान मंदिर, कनाट प्लेस में पं. सुरेश शर्मा एवं महंत मदनलाल शर्मा ने जलाभिषेक किया। ब्रह्म कुमारी संस्था के पूर्वी दिल्ली क्षेत्रीय निदेशक राजयोगिनी दादी कमल मणि ने एक सार्वजानिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की सर्व मनुष्य आत्माओं के परमपिता निराकार परमात्मा शिव ही है। आत्माओं सदेंश वे दिव्य चेतन ज्योति बिंदु स्वरु प परम ज्योत है, रूप में बिंदु होते हुए भी ज्ञान, गुण और शक्तिओं में सिंधु महासागर है। वि के सभी धर्मो में ईर को निराकार ज्योति स्वरु प माना गया है जिनकी यादगार के रूप में भारत के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मधुविहार द्वारका स्तिथ सोलंकी शिव मंदिर में क्षेत्रीय नागरिकों ने पूजा अर्चना की एवं श्रद्धापूर्वक शिवजी का गुणगान किया। राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रणबीर सिंह सोलंकी के स्व. पिता चौ. भरत सिंह सोलंकी की याद में बने शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति श्रद्धालुओं व्रत रखकर शिव दर्शन किया। श्री सोलंकी ने कहा कि हमें हमारे देवताओं की पूजा- पाठ से ऊर्जा मिलती है। जिससे हम अपने आम जीवन में सकारात्मक कार्य करने को प्रेरित होते है।
प्राचीन हनुमान मंदिर, बाबा खड़ग सिंह मार्ग परिसर में नानक चंद बाल गोहर की यजमानी भंडारा वितरित किया गया। सरोजिनी नगर मार्केट एसोसिएशन की ओर से भोले बाबा की बारात निकाली गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि झांकी में भोले बाबा के विविध स्वरूप का प्रदर्शन देखने लायक था। श्री संकटमोचक हनुमान मंदिर, कनॉट प्लेस लेन, बैंक ऑफ बड़ोदा के पीछे पं. सतीश शर्मा के नेतृत्व में शिव चालीसा और भंडारा वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here