राशन घोटाले पर केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें घर के बाहर बीजेपी ने किया प्रदर्शन

0
649

भारत चौहान नई दिल्ली, दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार के राशन घोटाले एवं सी.ए.जी. जांच में सामने आये अन्य घोटालों को लेकर दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली विधानसभा के पास प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।इस प्रदर्शन में बीजेपी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया और मुखयमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.इन कार्यकर्ताओ ने केजरीवाल से इस्तीफे की मांग करते हुए इस मामले की जाँच की मांग की.
प्रदर्शन में शामिल हुए दिल्ली भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया द्वारा नेतृत्व में हुये प्रदर्शन में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, डाॅ. उदित राज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी जय प्रकाश, अभय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मिलित हुये।

राजेश भाटिया ने कहा कि यह बेहद दुखद स्थिति है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन की आस के साथ जिन अरविन्द केजरीवाल को एक विशाल जनादेश के साथ सत्ता सौंपी थी वह आम आदमी के हिस्से का राशन तक लूट रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इस सरकार की कारगुजारियों को न सिर्फ उजागर करेगी बल्कि हम प्रयास करेंगे कि अरविन्द केजरीवाल को उनके भ्रष्टाचार की सजा मिले।

सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह दुखद है कि गरीबों के लिये केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला राशन गरीबों तक न पहुंचकर दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार और उससे जुड़े राशन माफिया की भेंट चढ़ गया। गत तीन वर्षों में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के गरीबों के 5400 करोड़ रूपये के राशन की हेरफेर की है और अब जब वह पकड़ा जाने लगा है तो बेबुनियाद शोर मचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here