जेएनयू हिंसा: सभी 37 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी

कुल 37 घायलों में से 34 का एम्स जेपीएन ट्रामा सेंटर में जबकि अन्य तीन का सफदरजंग में किया गया उपचार

0
489

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली , जवाहर लाल नेहरू विविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को देर रात हुई हिंसा में घायल हुए सभी 37 छात्रों को छुट्टी दे दी गई। कुल 37 घायलों में से 34 को एम्स जेपीएन ट्रामा सेंटर में जबकि तीन को वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एम्स ट्रामा सेंटर के प्रमुक डा. राजीव मल्होत्रा के अनुसार बीते रविवार रात विवि के हॉस्टल में मारपीट और हंगामे के चलते 34 घायल भर्ती हुए। इनमें से 13 लोगों की प्राथमिक जांच और मरहम पट्टी, दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने के बाद कुछ समय तक आब्जरवेशन पर रखा गया था। कुछ घंटे रखने के बाद तड़के उनकी छुट्टी दी गई जबकि 21 अन्य घायलों को सोमवार को प्रात: करीब 8 बजे डिस्चार्ज किया गया। इनमें से आठ घायलों के हाथ और पैरों में फ्रैक्चर आया है। दो घायलों को सॉफ्ट टिश्यूज हेड इंजरी हुई है। इन्हें फालोअप के लिए ओपीडी में आने की सलाह दी गई है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में लाए गए तीन मरीजों को देर रात को ही छुट्टी कर दी गई थी।
क्या था मामला:
बीती रात जेएनयू परिसर में छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट के बाद काफी संख्या में घायल छात्रों को एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। इनमें से छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष प्रोफेसर सुचित्रा सेन सहित कई की हालत गंभीर बताई गई। लेकिन सोमवार सुबह डॉक्टरों ने इनकी चिकित्सीय जांच के बाद बेड रेस्ट की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी। जेएनयू विवाद में रविवार रात 10.30 बजे तक दोनों अस्पताल से 26 घायलों के पहुंचने की जानकारी मिली थी। लेकिन घायलों के अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला देर रात तक जारी था। इसीलिए सोमवार सुबह घायलों की स्थिति आधिकारिक तौर पर स्पष्ट की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here