इस्कॉन: भगवान कृष्ण बलरामजी की भव्य रथयात्रा की तैयारियां अन्तिम चरण में -शनिवार को 6 घंटे हरे कृष्ण महामंत्र के साथ नृत्य, 11 हजार गुब्बार आकाश में उडाए जाएंगे

0
624

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) दिल्ली की ओर से भगवान कृष्ण बलराम जी की भव्य रथयात्रा की तैयारियां लगभग अन्तिम चरण में है। शनिवार को दोपहर 12 बजे लालकिला मैदान से निकाली जाने वाले इस पवित्र रथयात्रा में कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री गणमान्यों के अलावा सात समुंद्रपार कृष्ण भक्त न सिर्फ शिरकत करेंगे बल्कि वे नंगे पांव सड़कों पर नृत्य करते हुए नजर आएंगे। रथयात्रा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक एवं कार्यकारिणी सदस्य जेसीसी इस्कॉन अनिल गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष रथयात्रा प्रारंभ के समय रथ के आगे फूलों की विशेष प्रकार की रंगोली रहेगी जो कि भक्तों के लिए विशेष आकषर्ण और आनंद का पल होगा व 11 हजार गुब्बारे आकाश में उड़ाए जाएंगे। देश विदेश से आए हुए भक्तों द्वारा लगातार छह घंटे हरे कृष्णा महामंत्र के साथ नृत्य भी मुख्य आकषर्ण रहेगा। शुभ के प्रतीक अ एवं जीवंत झांकियों का अपना अनूठा आकषर्ण रहेगा। भगवान कृष्ण बलराम जी को चप्पन भोग लगाया जाएगा। 108 आरती की जाएगी। भक्तों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। रथयात्रा दोपहर 12 बजे लालकिला मैदान से प्रारंभ होकर दरियागंज, दिल्ली गेट, असफअली रोड़, अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्ग, खारी बावली, फतेहपुरी, रेलवे स्टेशन से होते हुए सायं 7 बजे वापिस लालकिला मैदान पहुंचेगी। सायं करीब 7 बजकर 30 मिनट पर श्री गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी आशीर्वचन देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here