आईपीएल 2019 नीलामी- जयदेव उनादकट को 8.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, मोहित शर्मा को 5 तो शमी को मिले 4.80 करोड़

0
747

भारत चौहान,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 की नीलामी मंगलवार को जयपुर में शुरू हो चुकी है। पहले चरण में आरसीबी ने 50 लाख बेस प्राइज वाले शिरमोन हेटमायेर को 4.20 करोड़ में खरीदा तो दिल्ली ने हनुमा विहारी को 2 करोड़ में अपना बना लिया। इसी प्रकार ब्रेथवेट को कोलकाता ने 5 करोड़ तो अक्षर पटेल को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा। सिंक्सर किंग युवराजसिंह ने पहले चरण में कोई खरीददार नहीं मिला। यह उनके लिए बड़ा झटका रहा।

इसके बाद विकेट कीपरों का नम्बर आया, लेकिन विकेटकीपर नमन ओझा व बेन मैक्‍डेरमोट को कोई खरीददार नहीं मिला। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीद लिया। इसके बाद निकोलस पूरण को अपने साथ जोड़ने के लिए पंजाब ने पूरा जोर लगाया।उनका मुकाबला आरसीबी से रहा. पूरण की बेस प्राइस 75 लाख रुपए हैं। और आखिरकार पंजाब ने उन्हें 4 करोड़ 20 लाख रुपए में अपना बना लिया।

इसके बाद 1 करोड़ बेस प्राइस वाले विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिद्धिमान साहा को हैदराबाद ने 1 करोड़ 20 लाख में खरीदा. साहा अब तक हैदराबाद टीम का ही हिस्सा थे, लेकिन नीलामी से पहले टीम ने उन्हें इस बार रिलीज कर दिया था।

चौथे सेट के पहले खिलाड़ी जयदेव उनादकट रहे। उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए हैं। दिल्‍ली कैपिटल और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच उनको लेकर कड़ा मुकाबला रहा। इसके बाद चेन्‍नई सुपर किंग्‍स भी मैदान में आ गई। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ में खरीद लिया। पिछली बार राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.50 करोड़ में खरीदा था।

इसके बाद दिल्ली ने ईशांत शर्मा को 1.10 करोड़, मलिंका को मुम्बई ने 2 करोड़ में खरीदा। इसके बाद 1 करोड़ बेस प्राइस वाले मोहम्मद शमी को नम्बर आया और उन पर पंजाब और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने बोली लगाई, आखिरकार पंजाब ने शमी को 4.80 करोड़ में अपना बना लिया। 50 लाख बेस प्राइस वाले वरुण एरॉन को भी राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

इसके बाद 50 लाख बेस प्राइस वाले गेंदबाज मोहित शर्मा का नम्बर आया और उनके लिए दिल्‍ली, मुम्बई और चेन्‍नई के बीच मुकाबला रहा। आखिरकार चेन्नई ने 5 करोड़ खर्च कर उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। पिछले संस्करण में वह पंजाब के लिए खेले थे। स्पिनरों में लेग स्पिनर राहुल शर्मा, कैरी पियर, फवाद अहमद व 1 करोड बेस प्राइस वाले एडम जम्पा अनसॉल्ड रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here