हरविन्दर सिंह ने पैरा एशिया तीरंदी में दिलाया स्वर्ण

0
719

अर्शदीप कौर जकार्ता में चल रहे पैरा एशिया खेलो में पंजाब के रहने वाले हरविन्दर सिंह सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे पैरा एशियाई खेलों की तीरंदी स्पर्धा में बुधवार को भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। भारत के इन खेलों में अब तक सात स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य सहित कुल 37 पदक हो गये हैं। चीन ने 100 स्वर्ण का आंकड़ा पूरा कर लिया है और वह कुल 185 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
पंजाब की यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हर¨वदर ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा, मैं अपनी मां को यह पदक समर्पित करना चाहता हूं। उनका एक महीने पहले ही निधन हुआ है।
हरविन्दर सिंह ने तीरंदी में पुरूषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन डब्ल्यू2/एसटी स्पर्धा में पहले स्थान पर रहकर भारत को उसका तीरंदी का पहला स्वर्ण दिला दिया। उन्होंने फाइनल में चीन के झाओ लिक्शुए को 6-0 से पराजित किया।
हरविन्दर सिंह की इस उपलब्धि पर पैरालंपिक भारत और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here