प्रचार में करोड़ों खर्च करने पर गोयल और प्रवेश का केजरीवाल पर हमला -2 महीने ही पहले क्यों, 5 साल पहले ये मुफ्त की घोषणाएं क्यों नहीं – गोयल

0
590

भारत चौहान नई दिल्ली , भाजपा सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष दिल्ली भाजपा विजय गोयल व सांसद प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को यहां जंतर मंतर पर सैकड़ों लोगों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केजरीवाल जनता के विकास के करोड़ों रुपयों को अपने झूठे प्रचार में बर्बाद कर रहा है। 5 साल तक केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता के विकास के कुछ नहीं किया। इसलिए अब दो महीने पहले वे विज्ञापन के माध्यम से टीवी, एफएम रेडियो, समाचार-पत्र, होर्डिंग्स में करोड़ों रुपया जनता का फूंक रहे हैं।अब दो महीने पहले वे जो मुफ्त की घोषणाएं कर रहे हैं, ये घोषणाएं 5 साल पहले उन्होंने क्यों नहीं की। वो सिर्फ वोट की राजनीति के लिए जनता का पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं। मेट्रो और डीटीसी की योजनाएं शुरू भी नहीं हुई।
गोयल ने कहा आंक ड़े जारी करते हुए कहा कि डेंगू के 10 मिनट के विज्ञापनों पर ही उन्होंने करोड़ों रूपए खर्च कर दिए, जबकि 2017 से लेकर 2020 तीन साल के ही आंकड़ों को लें तो डेंगू एवं अन्य बीमारियों पर दिल्ली सरकार ने 1 प्रतिशत भी खर्च नहीं किया। न ही दिल्ली नगर निगम को रूपया दिया गया। जबकि डेंगू का श्रेय दिल्ली नगर निगम को जाना चाहिए। अब यही काम वो प्रदूषण को लेकर ऑड-ईवन योजना में करेंगे। प्रदूषण पर उन्होंने रोड डस्ट, कंस्ट्रक्शन डस्ट, यमुना की सफाई पर कुछ नहीं किया। पर अब ऑड-ईवन के बड़े-बड़े करोड़ों के विज्ञापन सारी दिल्ली में करेंगे। गोयल ने कहा केजरीवाल लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, जनता के टैक्स का पैसा फूंकने के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें मालूम है कि वे हारेंगे, इसलिए अगली सरकार के लिए केजरीवाल खजाना खाली करके जाएंगे।
झूठ का सहारा:
सांसद प्रवेश वर्मा ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल एक झूठ को सच करने के लिए सौ बार झूठ बोलते हैं। उन्होंने आज तक अपने ही साथियों को धोखा दिया और पार्टी से बाहर कर दिया। उसके लिए दिल्ली की जनता की जान की कीमत कुछ भी नहीं है। गरीब आदमी आज केजरीवाल के खिलाफ है। इसलिए उसने दिल्ली नगर निगम और लोकसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त हरवाया। यहां पर उनकी मुफ्त योजनाएं काम नहीं आई। अगर दिल्ली को बचाना है तो केजरीवाल को भगाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here