जर्मनी 76 करोड यूरो की विकास सहायता देगा भारत को

0
599

ज्ञान प्रकाश नयी दिल्ली, भारत के साथ छह दशक से चले आ रहे विकास सहयोग के तहत जर्मनी भारत को इस वर्ष स्मार्ट सिटी मिशन और स्वच्छ गंगा जैसी परियोजनाओं के लिए 76 करोड यूरो की सहायता राशि देगा।
जर्मनी के आर्थिक सहयोग मांलय में एशिया मामलों की महानिदेशक डा क्लोडिया वार्निंग ने आज यहां कहा कि यह सहायता राशि 9.4 अरब यूरो की पहले से स्वीकृत राशि में से जारी की जायेगी।
भारत में जर्मनी के राजदूत मार्टिन नेय ने कहा कि विकास सहयोग की श्रेणी में भुवनेर , कोयम्बतूर और कोच्चि में स्मार्ट सिटी मिशन के लिए यह राशि प्रदान की जायेगी। सुश्री वार्निंग ने कहा कि 76 करोड यूरो की सहायता राशि देने के लिए औपचारिकत समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं। बाद में यूनीवार्ता के साथ बातचीत में उन्होंने कहा , ‘ यह राशि वर्ष 2017 में जारी की गयी 80 करोड यूरो की राशि से कुछ कम है। ’’
सुश्री वार्निंग ने कहा , ‘‘ भारत और जर्मनी विकास के क्षेा में सहयोगी होने के साथ साथ राजनीतिक स्तर पर भी सहयोगी देश हैं और दोनों अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर महत्वपूर्ण वैिक मुद्दों पर परस्पर विचार विमर्श करते हैं। सब जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत महत्वपूर्ण देश है। ’’
श्री नेय और सुश्री वार्निंग दोनों ने कहा कि कि जर्मनी सतत उर्जा , कार्बन उत्सर्जन कम करने , जैव विविधता की रक्षा और लोगों के लिए बेहतर जीवन शैली से संबंधित परियोजनाओं में भारत का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विकास के क्षेा में सहयोग के 60 वर्ष पूरे हो गये हैं और इसका विशेष महत्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here