बस मार्शल की वजह से दिल्ली में टला बड़ा हादसा पकड़ा गया चार साल की बच्ची का अपहरणकर्ता बच्ची के लगातार रोने पर मार्शल को हुआ शक, कंडक्टर के सहयोग से पकड़ा

0
505

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली , मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लांच की गई बस मार्शल योजना ने चार साल की बच्ची का अपहरण होने से बचा लिया। जिसको निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से एक युवक ले भागा था। वह बच्ची को कलस्टर बस संख्या 728 में लेकर जा रहा था। बच्ची के रोने पर मार्शल को शक हुआ। उसने युवक से बच्ची के संबंध में पूछा। जिसमें अपहरण की बात सामने आई। मार्शल ने कंडक्टर के सहयोग से भाग रहे बदमाश को पकड़ा व उसे नजदीकी पुलिस चौकी लेकर गए। जहां से बच्ची को घर वालों के पास पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने बहादुर बस मार्शल से मुलाकात की। उन्हें बधाई दी। मार्शल को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे बस मार्शल पर गर्व है।

परिवहन मंत्री श्री कैलाश गहलोत ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। कलस्टर बस संख्या 728 गोला डेयरी से नई दिल्ली जा रहा था। बस में मार्शल श्री अरूण कुमार तैनात थें। कंडक्टर विरेंद्र थें। पालम फ्लाईओवर से एक 18 वर्षीय युवक चार साल की बच्ची को लेकर चढ़ा। बच्ची लगातार रो रही थी। इसपर मार्शल अरूण को शक हुआ। इसपर उसे लिए युवक धौलाकुंआ पर उतरने की कोशिश करने लगा किया। उसने भागने की कोशिश की। मार्शल ने दरवाजा बंद किया। फिर कंडक्टर की मदद से बदमाश को पकड़ बच्ची को मुक्त कराया। इसमें चार सवारियों ने भी मदद की। फिर मार्शल बस को लेकर दिल्ली कैंट पुलिस चौकी पहुंचे।

जहां बदमाश से पूछताछ हुई। जिसमे पता चला कि बदमाश ने बच्ची को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उठाया था। घर वालों ने निजामुद्दीन थाने पर रिपोर्ट भी कराई थी। बच्ची मूल रूप से मध्य प्रदेश की है। वह ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन गए थें। इसी दौरान बच्ची के पिता पानी लेने गई। तभी मौका देखकर बदमाश ने बच्ची का अपहरण कर लिया। वह अपनी दो अन्य बहनों के साथ मां के पीछे बैठी थी। फिर बदमाश रूट बदल कर भाग रहा था। बच्ची को अपने बीच पाकर घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मार्शल तैनाती का यही हमारा मकसद था। अरूण का सम्मान करेंगे। हमें उम्मीद है इसके बाद बस में मार्शल की तैनाती पर सवाल उठाने वालों की जुबान बंद हो गई होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here