फिल्म और मनोरंजन उद्योग का शिष्टमंडल मोदी से मिला

0
676

भारत चौहान नयी दिल्ली, फिल्म और मनोरंजन उद्योग ने प्रधानमंी नरेन्द्र मोदी से देश भर में मनोरंजन उद्योग के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम और एक समान करने की मंगलवार को मांग की।
फिल्म एवं मनोरंजन जगत के एक शिष्टमंडल ने श्री मोदी से मुंबई में मुलाकात की। शिष्टमंडल में अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगण, राकेश रोशन, प्रसून जोशी, करण जोहर और सिद्धार्थ राय के अलावा मनोरंजन उद्योग से संबंधित कंपनियों के निर्माता और मुख्य कार्यकारी शामिल थे। प्रधानमंी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए एक दिन की महाराष्ट्र या पर गये हैं।
शिष्टमंडल ने निकट भविष्य में भारत को 50 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने के प्रधानमंी के लक्ष्य का भरपूर समर्थन किया। उन्होंने प्रधानमंी के समक्ष मीडिया और मनोरंजन उद्योग में विकास की व्यापक संभावनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की और कहा कि यह क्षेा इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।
शिष्टमंडल ने मांग की कि मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरों में कमी की जानी चाहिए और ये देश भर में एक समान होनी चाहिए। बातचीत में उन्होंने मुंबई को मनोरंजन राजधानी के रूप में विकसित करने और इस दिशा में विभिन्न उपाय करने तथा सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
प्रधानमंी ने कहा कि भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भऱ में लोकप्रिय है। यह उद्योग वि में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक महत्वपूर्ण तत्व है। उन्होंने शिष्टमंडल को आासन दिया कि सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग की मदद को तत्पर है और सभी सुझावों पर सकारात्मक ढंग से विचार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here