अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ा संगतों का सैलाब -खालसाई रंग में रंगी पश्चिमी दिल्ली

0
858

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली , ननकाणा साहिब की पवित्र धरती से आए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के पश्चिमी दिल्ली पहुंचने पर मानों संगतों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिल्ली सिख गुरु द्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हरि नगर डिपो पर स्टेज लगाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
यह कीर्तन ननकाणा साहिब की पवित्र धरती से चलकर भारत आया है मंगलवार को देर रात बदरपुर के रास्ते दिल्ली पहुंचा था और दक्षिणी दिल्ली का भ्रमण करते हुए रात को गुरु द्वारा मोती बाग साहिब में विश्राम किया और बुधवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली सिख गुरु द्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा हरि नगर की संगत के साथ मिलकर हरि नगर डिपो पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। संगतें सुबह से ही नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पहुंचनी शुरु हो गई थी। नगर कीर्तन पहुंचने पर संगतों ने फूलों की बारिश की और बौले सौ निहाल के जैकारे लगाये गये। जेल रोड पर ही 4 घंटे के करीब नगर कीर्तन को लग गये। हजारों की गिनती में संगत नगर कीर्तन के दर्शन के लिए पहुंची जिसमें सिख ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग मौजूद थे। बच्चों से लेकर बुजूगरे तक सभी की एक ही तमन्ना थी कि किसी भी तरह से एक झलक उन्हें पालकी साहिब की दिख जाये। कमेटी के अध्यक्ष मनिजन्दर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका, तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, बीबी रणजीत कौर, मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी सहित बड़ी गिनती में दिल्ली कमेटी सदस्य और अकाली वर्कर भी नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पहुंचे।
कमेटी प्रवक्ता सुदीप सिंह ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली से मोती नगर, पटेल नगर के रास्ते नगर कीर्तन रात को गुरु द्वारा रकाब गंज साहिब पहुंचा और कल सुबह अर्थात तीसरे दिन गुरु द्वारा रकाब गंज साहिब से आरंभ होकर यह नगर कीर्तन गुरु द्वारा बंगला साहिब, अशोका रोड, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग, निजामुद्दीन, जंगपुरा, आश्रम चोंक, महारानी बाग चोंक, गुरु द्वारा बाला साहिब, सराय काले खां, यमुनापार, मयुर विहार फेस-1, कल्याणपुरी, शशि गार्डन, मंडावली, पांडव नगर, गणोश नगर, वी3 एस मॉल, ईस्ट गुरु अंगद नगर, वेस्ट गुरु अंगद नगर, डेरा बाबा करम सिंह, गीता कालौनी 14 ब्लाक-7 ब्लाक-2, गुरु द्वारा झील कुरंजां, कृष्णा नगर, शर्मा विहार, रामप्रस्त, सूर्या नगर, दिलशाद गार्डन, बेबे नानकी गुरु द्वारा, दुर्गापुरी चैंक से बाहिने तरफ- राम नगर, डबल स्टोरी, मौजपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, खजुरी, वजीराबाद, सिगनेचर ब्रिज से होता हुआ गुरु द्वारा साहिब मजनु का टीला पहुंचेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here