इसरो से उम्मीदे बढ़ी है आने वाले समय में देश के सपने को साकार करेगा : मोदी

0
499

ज्ञान प्रकाश मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में आई बाधा के बावजूद इसरो के वैज्ञानिक अडिग हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि देश चांद पर पहुंचने का लक्ष्य हासिल करेगा। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के कुछ घंटों बाद मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों में काम करने की भावना प्रबल है और वे लक्ष्यों को हासिल करने तक आराम नहीं करेंगे। मोदी ने कहा, ‘‘ चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होगा और इसरो एवं उसमें काम करने वाले रूकेंगे, थकेंगे और बैठेंगे नहीं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक निराश होने वाले नहीं हैं, वे चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और पहली बार में आई खामी का समाधान करते हैं। वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढते हैं और जबतक उसे हासिल न कर लें कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्बिटर अब भी चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और यह अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबईकरों की भावना शहर में आई किसी भी बाधा से निपटने में मदद करती है और इसरो के वैज्ञानिकों में भी ऐसी ही भावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here