अपनों के खोने के गम में गमगीन दिखा हर शख्स

0
964

भारत चौहान नई दिल्ली , लेडी हार्डिंग अस्पताल में 13 वर्षीय भतीजे महबूब को तलाशते हुए पहुंचे हकीम ने बताया कि इस आग में उनका भतीजा खो गया। महबूब दिल्ली में पढ़ने आया, लेकिन वह रात में फैक्ट्री चला गया। सुबह समस्तीपुर के गांव से फोन आया कि जहां भतीजा सोने गया है वहां आग लग गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सभी को अस्पताल ले गए। कई अस्पतालों में घूमते हुए लेडी हार्डिंग पहुंचे। यहां शव गृह में 13 वर्षीय महबूब मिला। उन्होंने कहा कि वह चार भाई बहन है और अपनी मौसी के लड़के के साथ दिल्ली आया था। अब समझ नहीं आ रहा कि गांव में क्या बताएगा


बेतरतीब बनी फैक्ट्री:
रानी झांसी रोड स्थित यह बैग फैक्ट्री 610 गज के प्लॉट में फैली हुई है। हिंदू राव मस्जिद के रहने वाली रजिया, शौकत व फरहान ने कहा कि फैक्ट्री अवैध थी आग से बचाव इंतजाम नहीं था। दरअसल ये तीनों समीप की फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतकों में उसके दो लोगों का नाम शामिल है।
फैक्ट्री एक मालिक तीन:
फुरकान ने कहा कि फैक्ट्री तीन सगे भाईयों की है। तीनों ही इसके मालिक है। इस प्लॉट को तीन टुकड़ों में बांटा गया है। जिस हिस्से में आग लगी वहां खिलौनों की पैकिंग, कपड़े, बैग व शीशे का कारोबार होता है।
पुलिस और दमकल कर्मी भी घायल:
लोकनायक अस्पताल लाए गए घायलों में से दो जवान व दो दमकल कर्मी भी जख्मी हुए। उन्हें हालांकि कुछ घंटे बाद प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दम घुटने गई अधिकांश की जान:
लोकनायक अस्पताल के सीएमओ डा. गिरीश कुमार ने कहा कि यहां लाए गए अधिकांश घायलों की मौत दरअसल, दम घुटने से हुई। जिसकी दूसरी वजह कार्बन मोनों आक्साइड का उर्त्सजन है। अधिकांश के शरीर व चेहरा बुरी तरह से झुलसी हालत में लाए गए।
बाल श्रम कानून का उल्लंघन:
आरएमएल में भर्ती एक घायल बच्चे ने बताया कि वह फैक्ट्री में मजदूरी करता था, जबकि वह नाबालिग है। हमसे ओवर टाइम भी कराया जाता है। उसकी तरह ही लोकनायक अस्पताल में जिंदगी से जुझ रहे साहीद (16) ने कहा कि वह यहां वर्ष 2015 से काम कर रहा है। यानी की जब उसने यहां काम शुरू किया तो उसकी उम्र 13 साल थी।
कहां कितने लाए गए:
कुल 64 घायलों में से लाए गए सबसे ज्यादा लोकनायक अस्पताल में 53 में से 36 की मौत जबकि 17 है भर्ती। लेडी हार्डिग अस्पताल में लाए गए 10 घायलों में से 9 को मृत घोषित किया गया अन्य एक की हालत खतरे से बाहर बताई गई। इसी तरह से राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक घायल को लाया गया, जिसे प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित किया।
मोरचरी में रखे गए शव:
लोकनायक में 36, आरएएल में एक, लेडी हार्डिग में 9।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here