दिल्ली मेट्रो दुनिया की सातवीं सबसे व्यस्त मेट्रो

0
670

भारत चौहान नयी दिल्ली, दिल्ली मेट्रो को याियों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सातवाँ व्यस्ततम मेट्रो नेटवर्क बन गया है।
गैर-सरकारी संगठन ‘यूनियन इंटरनेशनेल दे ट्रांसपोट्र्स पब्लिक्स’ (यूआईटीपी) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2017 में 178.9 करोड़ लोगों ने दिल्ली मेट्रो से या की और इस प्रकार यह दुनिया का सातवाँ सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क बन गया है। इससे पहले जारी वर्ष 2015 की रिपोर्ट में दिल्ली मेट्रो को शीर्ष 10 में जगह नहीं मिली थी। हालाँकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मार्च 2017 के आँकड़ों के आधार पर वह दुनिया में 10वें स्थान पर थी।
यूआईटीपी के आँकड़ों के अनुसार, शीर्ष 10 मेट्रो नेटवर्क में सात एशिया के हैं। टोक्यो मेट्रो 346.3 करोड़ यी के साथ पहले स्थान पर है। मास्को मेट्रो 236.9 करोड़ के साथ दूसरे और शंघाई मेट्रो 204.4 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर है। बीजिंग मेट्रो 198.8 करोड़, सिओल 188.5 करोड़ और न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो 180.6 करोड़ याियों के साथ भारत से आगे है। गुआंगझो मेट्रो, मेक्सिको सिटी मेट्रो और हांगकांग मेट्रो भी शीर्ष दस में हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा दशक में चीन और भारत में मेट्रो नेटवर्क के तेजी से विस्तार के कारण परिवहन के संसाधन में अभूतपूर्व विस्तार देखा गया है। इन दोनों देशों में विस्तार का काम अब भी जारी है।
यूआईटीपी की 2015 की रिपोर्ट के बाद से दिल्ली मेट्रो ने पेरिस मेट्रो को बाहर का रास्ता दिखाते हुये शीर्ष 10 में जगह बना ली है। मास्को मेट्रो रैंकिंग में ऊपर गया है जबकि बीजिंग, शंघाई, सिओल, गुवांगझू और मेक्सको नीचे खिसके हैं।
मेट्रो लाइन की लंबाई के हिसाब से पिछले साल के अंत तक दिल्ली मेट्रो 15वें स्थान पर थी। उसके 220 किलोमीटर की लंबाई पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा था। इस साल कुछ और नयी लाइनों पर सेवाएँ शुरू होने से वह इस सूची में और ऊपर आ गयी होगी। रिपोर्ट में भी कहा गया है कि वर्ष 2018 में उसके शीर्ष 10 में शामिल हो जाने की उम्मीद है। इस सूची में 639 किलोमीटर के साथ शंघाई पहले और 590 किलोमीटर के साथ बीजिंग दूसरे स्थान पर है। शेनचेन 286 किलोमीटर के साथ 10वें स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here