दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव प्रचार वीडिओ रथ को दिखाई हरी झंडी

0
631

भारत चौहान नई दिल्ली, फिर एक बार मोदी सरकार और मोदी है तो मुमकिन है के जोशीले नारों के बीच भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालय से दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए वीडिओ रथ को हरी झण्डी दिखाई। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया, मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी एवं मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, महापौर श्री आदेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सुनील यादव, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, सह-कार्यालय मंत्री श्री हुकुम सिंह उपस्थित थे।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के महासमर की तैयारी हो चुकी है। दिल्ली के मतदाता चुनावी महाकुम्भ में मतदान करके नई सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा चुके है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश भी चुनावी रण के लिए तैयार है। इसी कड़ी में आज हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुये देश के चैतरफा विकास व उनके द्वारा शुरू किये गये देशहित के लिए ऐतिहासिक निर्णयों की झलक दिखाने वाला वीडिओ रथ दिल्ली के सभी अलग-अलग स्थानों पर प्रचार-प्रसार के लिए भेज रहे है।

कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने कहा कि देश व दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी को 2019 में पुनः देश की बागडोर सौंपने के लिए तैयार है। मोदी दुबारा के विजय संकल्प के साथ विडियों रथ सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाकर केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं की भी जानकारी देंगे। भाजपा सरकार के 5 सालों के कामों व देश के लिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की जायेगी।

श्री भाटिया ने बताया कि प्रचार हेतु 14 वीडियो रथ तैयार किये गये हैं इनमें से 7 बड़े रथ हैं एवं 7 छोटे रथ हैं। ये प्रचार रथ दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करेंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता का जागरूक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here