कोविड-19 अपडेट देश में रिकवरी दर में लगातार सुधार, वर्तमान में 40.32% है रिकवरी दर

0
569

भारत चौहान नई दिल्ली, भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर श्रेणीकृत, नियोजित और अग्रसक्रिय दृष्टिकोण से कोविड-19 के रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिये उपाय किये हैं। इन उपायों की नियमित रूप से उच्चतम स्तर पर समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

देश में अब तक कोविड-19 के कुल 45,299 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3,002 रोगियों के ठीक होने की सूचना है। रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है और वर्तमान में यह 40.32% है।

भारत में कोविड-19 के वर्तमान में 63,624 सक्रिय पुष्ट मामले हैं। ये सभी चिकित्सकों की देखरेख में हैं। पुष्ट मामलों में से केवल 2.94% मामले आईसीयू में हैं।

भारत में कोविड-19 की वर्तमान मृत्यु दर 3.06 प्रतिशत है, जो कि वैश्विक मृत्यु दर 6.65 प्रतिशत की तुलना में बहुत कम है। यह समय पर मामलों की पहचान और उचित नैदानिक प्रबंधन की दिशा में हमारे प्रयासों को दर्शाता है।

मृत्यु का विश्लेषण दर्शाता है कि देश में कोविड-19 से 64% पुरुषों और 36% महिलाओं मृत्यु हुई है। यह देखा गया है कि 0.5% मृत्यु 15 वर्ष से कम आयु वर्ग, 15-30 वर्ष आयु वर्ग में 2.5%, 30-45 वर्ष आयु वर्ग में 11.4%, 45-60 वर्ष आयु वर्ग में 35.1% दर्ज की गई हैं। 60 वर्ष से ऊपर के लोगों में यह 50.5% हैं। इसके अलावा विशेष बात यह है कि मृत्यु के 73% मामलों में रोगी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे । कोविड-19 से उच्च जोखिम वाले समूह में बुजुर्ग लोग (60 वर्ष से अधिक उम्र के) और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।

कोविड-19 के रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिये लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस बीमारी के प्रसार की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोना और श्वसन से जुडी बीमारियों और पर्यावरण स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें । साथ ही सामुदायिक जागरूकता का वातावरण बनाने की भी अत्यंत आवश्यकता है । नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवर और मास्क का उपयोग करना चाहिए और शारीरिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इसके अलावा भीड़ भाड़ और बड़ी सभाओं में शामिल होने से बचना चाहिए। उच्च जोखिम वाले समूह के व्यक्तियों को अति आवश्यक और स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों के अलावा बाहर नहीं निकलना चाहिए और जहां तक संभव हो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here