हिन्दुस्तान में कोरोना पंहुचा 223 पार

0
462

भारत चौहान नई दिल्ली, देश में पहली बार एक ही दिन में 48 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैंजिसके बाद देश में इनकी संख्या 223 पहुंच चुकी है। बृहस्पतिवार तक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 175 थी लेकिन शुक्रवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 48 नए मामलों के सामने आने की पुष्टिï की है जिसमें सात विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली, महाराष्टï्र, तेलंगना, ओडि़शा, लद्दाख, तमिलनाडू, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार 223 में से 22 मरीजों को छुट्टïी मिल चुकी है। जबकि एक सिंगापुर जा चुका है। अब तक देश में चार मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल 196 मरीजों का देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 6700 से ज्यादा लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। केंद्र के मुताबिक अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी की उम्र 64 साल से ज्यादा थी। सभी से जानकारी लेने के लिए टोल फ्री नंबर का उपयोग करने को कहा है। टोल फ्री नंबर 1075 पर कोरोना से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल की जा सकती हैं। सरकार ने सोशल मीडिया खासतौर पर वॉट्सएप के जरिए मिलने वाली ऑडियो, वीडियो या मैसेज पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करेंगे।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच घबराहट कम करने के लिए वॉट्सऐप हेल्पडेस्क शुरू किया है। आप 9013151515 नंबर पर कोरोना से जुड़ी मदद और जानकारी ले सकते हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि संदिग्ध मामलों और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए कुल 206 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 13,486 व्यक्तियों के कुल 14,376 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here