कोरोना: आरएमएल में 5 और संदिग्ध मरीज भर्ती

0
513

भारत चौहान नई दिल्ली , कोरोना वायरस के 5 और संदिग्ध मरीजों को बुधवार को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पातल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इमरजेंसी यूनिट के प्रमुख डा. राजीव डांग के अनुसार आज 5 नये संदिग्ध मरीजों के साथ ही अब यहां के आईसोलेशन वार्ड में 12 मरीज उपचाराधीन है।
इससे पहले सोमवार को दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया था। दोनों चीन से लौटे थे। उनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण सामने आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इस अब तक बीते एक सप्ताह के दौरान चीन की यात्रा कर भारत लौटे कुल यात्रियों में से 8 के जैविक नमूनों की जांच निगेटिव पाया गया। संदिग्धों में वायरस नहीं पाये जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। यहां भर्ती अन्य सभी मरीजों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। इस प्रकार आज भर्ती मरीज को मिलाकर अब अस्पताल में कोराना वायरस के 12 संदिग्ध मरीज हैं।
कोरोना अपील:
कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाए:
स्वास्थ्य सचिव संजीव खिरवाल के अनुसार खतरनाक कोरोना वायरस से निपटने को जागरुकता बचाव के तरीके के प्रति अस्पताल प्रशासन मरीजों और उनके रिश्तेदारों को बताएं। उन्होंने अपील की है कि फिलहाल दिल्ली में एक भी पोजिटिव मामला नहीं आया है बावजूद इसके अब तक 8 जिन संदिग्धों को आरएमएल में भर्ती कराया गया। उनके जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है। इसके पहले जो संदिग्ध यहां लाए गए थे वे भी निगेटिव पाए गए थे। जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मैक्स कैथलैब के निदेशक डा. विवेका कुमार ने रोकथाम के प्रति यहां साकेत स्थित हास्पिटल में व्याख्यान दिया। तो वहीं कालरा हास्पिटल हार्ट एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डा. आरएन कालरा ने विषाणु रोग एवं उनकी रोकथाम के प्रति लोगों को जागरुक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here