ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर आगरा में खास तैयारियां मुख़्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लिया सुरक्षा जायजा

0
572

भारत चौहान , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के मद्देनजर आगरा में खास तैयारियां की जा रही है.इसके लिए खुद उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताज महल जाकर न सिर्फ सुरक्षा का जायजा लिया बल्कि वंहा चल रही तैयारिओं पर भी अधिकारियो से बात की .आपको बता दे की टर्म जल्द भारत आने वाले है और वो आगरा में ताज महल का दीदार भी करेंगे.इस मौके पर ताज महल के पास से गुजरने वाली यमुना नदी के जल को भी स्वच्छ करने की कोशिश की जा रही है.इसके लिए यमुना को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए’’ गंगनहर से पानी देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) के आगरा आगमन को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी की पर्यावरणीय स्थिति में सुधार के लिए मांट नहर के रास्ते 500 क्यूसेक गंगाजल मथुरा में छोड़ा गया है। यह पानी अगले तीन दिन में मथुरा और उसके 24 घण्टे बाद 21 फरवरी की दोपहर तक आगरा पहुंचेगा।’’ विभाग की कोशिश है कि गंगाजल की यह मात्रा यमुना में 24 फरवरी तक निरंतर बनी रहे।’’ प्रशासन के इस कदम पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंतण्रविभाग के सहायक अभियंता डॉक्टर अरविन्द कुमार ने बताया, ‘‘यदि आगरा में यमुना नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है तो वह निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा। मथुरा के साथ-साथ आगरा में भी यमुना नदी में घुले ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी तथा बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड व केमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड की मात्रा में कमी आएगी। इतना होने पर यमुना का पानी पीने योग्य भले ही न हो पाए, परंतु उसके दुष्प्रभाव व बदबू में तो कमी होने की आशा कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के 24 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर आने की योजना है। इस दौरान वह राजधानी दिल्ली सहित गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के आगरा भी जा सकते हैं। अहमदाबाद में वह ‘हाउडी मोदी’ जैसे एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जबकि आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here