कैसियो के सह संस्थापक काजुओ कैशियो का निधन

0
1178

भारत चौहान तोक्यो।कैसियो कंप्यूटर कंपनी का गठन करने वाले चार भाइयों में से एक काजुओ कैशियो का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। जी – शॉक घड़ियां यही कंपनी बनाती है। कैशियो पूर्व में कंपनी के चेयरमैन और अध्यक्ष रहे थे। वह निमोनिया से पीड़ित थे। कैशियो पर कैसियो मिनी के जरिये रोजाना इस्तेमाल में आने वाले कैलकुलेटर को बनाने का श्रेय जाता है। जी – शॉक को लोकप्रिय बनाने में भी उनका योगदान रहा है। जी – शॉक ब्रांड की शुरुआत 1983 में हुई थी। उनके बड़े भाई तोदाओ कैसियो के दूसरे अध्यक्ष थे। पहले अध्यक्ष इन भाइयों के पिता थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here