16 फरवरी को रामलीला मैदान में अरविंद केरजरीवाल टीम की होगी ताजपोशी

0
534

ज्ञान प्रकाश नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यहां आम जनता को भी आने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के सभी मंत्री भी केजरीवाल के साथ वहीं शपथ लेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर हुए चुनाव में आप ने 62 और भाजपा ने आठ सीटें हासिल की हैं। महरौली से आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी की घटना पर बोलते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘ दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों को कार्रवाई करनी चाहिए।’’ गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था।
आप लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बना रही है और श्री केजरीवाल भी लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंी बनेंगे। इससे पहले शीला दीक्षित भी लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंी रह चुकी हैं। श्री केजरीवाल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लेकिन उनकी सरकार केवल 49 दिन ही चल पाई थी। वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने सभी दलों का सफाया करते हुए 70 में से रिकार्ड 67 सीटें जीती थीं और श्री केजरीवाल ने दूसरी बार मुख्यमंी पद संभाला था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 62 सीटें जीतीं और अब वो तीसरी बार मुख्यमंी पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस की दिग्गज नेता दिवंगत शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्ष तक दिल्ली की मुख्यमंी रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here