केंद्रीय मंत्री डॉ हषर्वर्धन की वैज्ञानिको से अपील लीक से अलग सोचें वैज्ञानिक : हषर्वर्धन

0
727

भारत चौहान
नयी दिल्ली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंी डॉ. हषर्वर्धन ने आज वैज्ञानिकों से लीक से अलग हटकर सोचने की अपील की ताकि देश की अब तक अनसुलझी समस्याओं के समाधान निकाले जा सकें।
डॉ. हषर्वर्धन ने यहाँ‘इंडियन साइंटिस्ट्स – दि सागा ऑफ इंस्पार्यड माइंड्स’नामक किताब के विमोचन के मौके पर यह बात कही। इस किताब में जगदीश चंद्र बोस, एस. चंद्रशेखर, सी.वी. रमण, एस.एन. बोस, हर गो¨वद खुराना, पी.सी. रे, होमी जहाँगीर भाभा, एस. रामानुजम् और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम समेत 54 भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन के प्रेरणादायक क्षणों को संजोया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस किताब को स्कूलों में उपलब्ध कराने के लिए मानव संसाधन विकास मंी से भी बात करेंगे।
यह पुस्तक के अलग-अलग अंश विभिन्न विज्ञान लेखकों द्वारा लिखे गये हैं। इसका प्रकाशन विज्ञान प्रसार द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here