नहीं थमी रफ्तार 24 घंटे में 1412 नए संक्रमित, 14 ने तोड़ा दम, 1230 हुए डिस्चार्ज -कोविड केंद्रों में चल रहा है अभी 3600 से अधिक रोगियों का इलाज, 22 फीसद की हालत है गंभीर

अब तक के आंकड़े: कुल संक्रमित हुए 1, 60, 016, स्वस्थ हुए 1, 44, 138, मृत्यु हुई 4, 284, एक्टिव केस 11, 594 -कुल टेस्टिंग का रिकार्ड अब तक 14,12, 363, प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से 74, 334 की हुई टेस्टिंग

0
487

ज्ञान प्रकाश नई दिल्ली, राजधानी में वैश्विक महामारी कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में शनिवार को कोरोना के 1412 जबकि इस दौरान 1230 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं 14 और संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। टेस्ंिटग की रफ्तार अब 14 लाख पार कर चुकी है। अब तक दिल्ली में कुल 14, 12, 363 लोगों की जांच की जा चुकी है। जो प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से 74, 334 टेस्टिंग हुई।
राजधानी में इन नए संक्रमितों के मामलें आने के साथ अब 1, 60, 016 आंकड़ा पहुंचा। वहीं, मृतकों की कुल संख्या अब बढ़कर 4284 हुई। अब तक कुल संक्रमितों में से 1, 44, 138 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केस 11, 594 पाए गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में होम आइसोलेशन में 5, 791 लोग रखे गए हैं। जांच की रफ्तार में फिलहाल में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को देर सायं तक कुल 19, 435 लोगों की जांच की गई। इसमें से 6090 आरटी पीसीआर जबकि 13, 345 लोगों की रेपिड एंटीजेन टेस्टिंग की गई। अब तक दिल्ली में कुल 14, 12, 363 लोगों की जांच की जा चुकी है। जो प्रति 10 लाख की आबादी के हिसाब से 74, 334 टेस्टिंग हुई। कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 591 है। कोरोना नियंतण्रकक्ष में कुल 157 लोगों की काल्स प्राप्त हुई। दिन भर में 1173 लोगों को एम्बुलेंस भेजी गई। कोविड अस्पतालों में कुल 3, 600 लोगों को भर्ती कराया गया था। इसी तरह से 589 लोगों को कोविड केयर सेंटर में, 202 संक्रमितों को कोविड हेल्थ सेंटर में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here